रैयपुरा-मयास-नदियावां सम्पर्क मार्ग जर्जर,राहगीर परेशान

अमेठी। जिले के बिकास खण्ड जामो के नन्दमहर बाजार से निदयावां -मयास -रैयपुरा सम्पर्क मार्ग जर्जर है। जगह-जगह पटरी क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जानलेवा गडढे ऊभर आये है। गाँव के लोग परेशान है।

सम्पर्क मार्ग की मरम्मत नही हुई। पुर्ननिर्माण ना होने से लोग परेशान है।
रैयपुरा के पंडित राम प्रताप पाण्डेय के घर पीड़ित परिवारो का आवागमन सदैव रहता है। लेकिन जर्जर सड़क पर मजबूरन लोग सफर करते है। लेकिन सड़क के ऊभरे गडढे लोगो को परेशान कर रहे है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह जल भराव हल्की वारिस मे हो जाता है। पूर्व एम एल सी दीपक सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग जर्जर है। शिकायत कई बार ग्रामीणो ने की है। विधायक राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत अभी तक नही मिली है। शिकायत मिली तो सड़क की मरम्मत होगी।

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप का कहना है कि बिगत लोक सभा चुनाव के दौरान मतदाताओ ने निदयावां-मयास
रैयपुरा सम्पर्क मार्ग बनवाने की मांग उठाई थी। पंडित राम प्रताप पाण्डेय ने भी सड़क बनवाने की बात उठाई थी। कांग्रेस सेवादल कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा से सड़क मार्ग पुर्ननिर्माण करवाने की मांग करेगा। जनता के साथ कांग्रेस सदैव रही है। और रहेगी। क्योकि इसी मार्ग से बाबा नन्दमहर बाजार तक आवागमन है। हजारो लोग आते जाते है। समस्या के निराकरण की मांग जिलाधिकारी और अमेठी कांग्रेस सांसद से करेंगे।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता का कहना है कि सड़क मार्ग जर्जर है। इसकी खबर है। क्यो नही मरम्मत हुई। इसकी जानकारी नही है। शिकायत मिलती है। तो जांच पड़ताल करेंगे।

Related Articles

Back to top button