संतोष सिंह को चुना गया रामलीला सेवा समिति का संरक्षक

  • स्व० सुधीर कुमार सिंह सिद्दू रहे समिति के संरक्षक, निधनोपरांत अर्पित की गई श्रद्धांजलि
  • समिति की कैबिनेट बैठक का आयोजन, सर्वसम्मति से संरक्षक चुने गए संतोष सिंह

बाराबंकी। श्री रामलीला दशहरा सेवा समिति की वार्षिक कैबिनेट बैठक का आयोजन आज दशहरा मंदिर में किया गया जिसमें समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे, श्री रामलीला सेवा समिति के संरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे सुधीर कुमार सिंह सिद्धू जी का निधन हो जाने के उपरांत उन्हें समिति के सभी सदस्यों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। समिति की बैठक में विगत वर्ष श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक दशहरा आयोजन पर खर्च हुए आय व्यय का विवरण समिति के महामंत्री शिवकुमार वर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया, आय व्यय विवरण से समिति के सभी सदस्य संतुष्ट रहे, श्री सिद्धू के निधन के उपरांत रिक्त हुए समिति के संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसी क्रम में समिति की मुख्य कार्यकारिणी में प्रशांत सिंह और सुशील जायसवाल को भी मुख्य कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस कैबिनेट बैठक में प्रमुख रूप से श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रबंधक राम लखन श्रीवास्तव, महामंत्री शिवकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री संतोष कुमार जायसवाल, उप प्रबंधक राजेश गुप्ता कृष्णा, मीडिया प्रभारी नितेश मिश्रा, सांस्कृतिक मंत्री राजू पटेल, अंकित गुप्ता गोलू सहित सुशील गुप्ता, विनोद गाबा, राकेश वर्मा, राजेश मौर्या खन्नू, पुरुषोत्तम टंडन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button