रोजगार सेवकों का बढ़ाया जाए मानदेय : आकाश त्रिपाठी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला रोजगार सेवकों का प्रतिनिधि मंडल

केंद्रीय मंत्री से हर संभव मदद का मिला आश्वासन, रोजगार सेवकों में खुशी से खिले चेहरे

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास व पंचायती राज्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाक़ात कर प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी आकाश त्रिपाठी साथ प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई जनपदों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास व पंचायती राज्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मनरेगा कर्मियों को उत्तर प्रदेश में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौपा। संगठन ने मंहगाई को देखते हुए मानदेय में वृद्धि करने, मानव संसाधन नीति लागू करने व कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ सभी को प्रदान करने सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौपा। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने संगठन के प्रतिनिधियों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश प्रभारी आकाश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी, संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष संतोष यादव, अमरोहा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा व बदायूं से शेर सिंह आदि पदाधिकारी सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button