भाकियू धर्मेंद्र का भूख हड़ताल का तीसरा दिन

भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओ की हालत बिगड़ी

बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के भिटरिया में भाकियू कार्यकर्ताओं का भूख हड़ताल का तीसरे दिन तक प्रशासन ने सुधि नही ली,कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है।प्रदर्शन दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ निरंतर जारी है।पूर्व में दिए गए ज्ञापन में अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही न होने से आहत होकर गरीब किसान अन्विका ऑटोमोबाइल्स भिटरिया रामसनेहीघाट स्वामिनी दिव्यता सिंह के ट्रैक्टर एजेंसी पर संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदंबा प्रसाद निवासी ग्राम पुरे भुजई मजरे किठईया तहसील रामसनेहीघाट जिला बाराबंकी का बिना ट्रैक्टर दिए ऋण पास कर दिया गया। पीड़ित विकलांग किसान के सहयोग में श्री राम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एन एस त्यागी एवं भारतीय किसान यूनियन (धर्मेंद्र) के जिला अध्यक्ष मायाराम यादव अपने-अपने पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन में सहयोग करने हेतु धरना स्थल डटे हुए है।शनिवार से मायाराम यादव व संजय कुमार भूख हड़ताल पर है।
रविवार को दोपहर मायाराम व संजय की हालत बिगड़ गई।जिनका इलाज रामसनेहीघाट सीएचसी पर डॉक्टर अनूप सैनी के द्वारा किया जा रहा है।रामसनेहीघाट के आरक्षी की बातचीत से कार्यकर्ता खिन्न है।

Related Articles

Back to top button