ब्राह्मण नेता की हत्या से संगठनों में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

हमीरपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष पंडित योगेश उपाध्याय की हत्या के विरोध में हमीरपुर के ब्राह्मण समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर कहा कि यदि सरकार ने इस कांड के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
हमीरपुर नगर पालिका परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में शोकसभा का आयोजन किया गया। परिषद के प्रमुख जिलाध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, दीपक मिश्रा, युगांक मिश्रा, मोहित द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, बालजी पांडेय, अमित तिवारी दादा, अंकराज त्रिवेदी, अजय अवस्थी, ब्रजेश शुक्ला, कपिल तिवारी, कल्लू बाजपेयी, अभिषेक अवस्थी, विवेक मिश्रा, हेमंत बाजपेई, संदीप बाजपेई, ब्रजेश कुमार बादल समेत ब्राह्मणों ने हाथरस हयाकांड की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया कर हाथरस जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि हाथरस के योगेश उपाध्याय को न्याय नही मिलेगा तो पूरा समाज सड़कों में आकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।

Related Articles

Back to top button