मंत्र-जप और नित्य यज्ञ संसार को आपदाओं से बचाती है : कामिनी

हमीरपुर : रविवार को हमीरपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री जयंती व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया।
इस मौके पर आचार्य उमेश शुक्ला ने उपासना के प्रभाव से विचार बदले तो जीवन बदल सकता है उनका घर संसार स्वर्ग बन जाता है। इस मौके पर महिला मंडल प्रमुख कामिनी निगम ने वर्तमान समय को परिवर्तनकारी बताते हुए मंत्र जप और नित्य यज्ञ को आपदाओं से बचाने वाला बताया। गायत्री महायज्ञ में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे जिन्होंने आहूतियां दीं। सायंकाल हुए दीप यज्ञ में आचार्य उमेश शुक्ला ने ध्यान योग के बारे में बताया। यज्ञ आत्मिक उत्थान का अत्यंत प्रभावशाली प्रयोग है। जिसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सभी समस्याओं का उपचार संभव है। इस मौके पर बलदेव प्रसाद, गोपाल कृष्ण अमित तिवारी, प्रीति तिवारी, रामकुमारी यादव, विशाखा, गीता सचान, अनीता कुशवाहा, ऋतु यादव, गुलाब गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, मानकुंवर विश्वकर्मा, बिट्टो धुरिया, शिवपूजन पांडेय, पंकज उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button