सचिन त्रिपाठी जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला महासचिव मनोनीत

सीतापुर। राष्ट्रीय सेवा परिषद द्वारा स्थानीय ग्रीकगंज स्थित धर्मशाला में जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक प्रतिनिधि व पूर्व पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर हुआ। अतिथी में पधारे नगर पालिका प्रतिनिधी मुनेंद्र अवस्थी का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्व्रारा पटका पहना व अभिनंदन पत्र देकर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय व संचालन राष्ट्रीय महासचिव शिव बालक त्रिवेदी ने किया। मनोनयन कार्यक्रम के दौरान सचिन त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अतिथी मुनेंद्र अवस्थी ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष को पगड़ी व पटका पहना शुभकामनाऐ दी। इसके उपरांत नव मनोनीत जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी द्वारा जिला महासचिव विजय कुमार शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अशोक प्रजापति, उपाध्यक्ष अन्नी मेहरोत्रा, अनिल श्रीवास्तव, डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, राजेश त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष अम्ब्रीश दीक्षित, जिला मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, विनोद त्रिपाठी, संजय पांडेय प्रवक्ता लक्ष्मीकांत बाजपेई व अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ राम कुमार कटियार को बनाया गया। इसी के साथ उप सचिव वेद प्रकाश कश्यप व विकास चन्द्र जैन बने। अगले क्रम में जिला सलाहकार डॉ राजीव मिश्रा अध्यक्ष युवा मोर्चा महिला प्रियंका सिंह, अध्यक्ष युवा मोर्चा पुरुष सोमकान्त बाजपेयी बनाए गए। अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय शुक्ला, अध्यक्ष आध्यत्मिक प्रकोष्ठ डॉ कमल किशोर सेठ बने। इसी के साथ जिला कार्यकारणी सदस्य में रजनी वर्मा को मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र व पटका पहनाकर बधाई दी गई। मुख्य अतिथी मुनेंद्र अवस्थी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियो को शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्य अतिथी श्री मुनेंद्र अवस्थी ने नव मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा अब अपेक्षा की जा रही है कि राष्ट्रीय सेवा परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजिक कार्य में अपना योगदान देगा, जिससे जन मानस की समस्या का समाधान होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय ने कहा सभी कार्यकर्ता एकजुटता एवं सक्रियता के साथ कार्य करे तभी संगठन उचाईयो को छुएगा। अंत में जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशो का पालन करते हुए जनहित का कार्य करना है नव मनोनीत पदाधिकारी इस मुहिम में कारगर साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button