तमंचे के बल पर महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गहने छीन जंगल में फेंका

हमीरपुर : जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह मेरी 27 वर्षीय बेटी साड़ी लेने कस्बे राठ आई थीं। रानी गेट के पास से एक युवक उसे डरा धमका कर तमंचे के बल पर अपने साथ बाइक में बिठाकर ले गया। दिनभर पुत्री को घुमाता रहा। शाम को मोबाइल फोन कर डरी सहमी पुत्री ने घटना की जानकारी पिता को दे दी। तभी आरोपित ने पुत्री से मोबाइल छीन लिया व जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पुत्री को नहर के रास्ते नलकूप पर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा वहां पहले से मौजूद छह युवकों ने युवती के शोर मचाने पर जमकर मारपीट की।

इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में मरा समझकर बसेला गांव के पास जंगल में झाड़ियों के बीच फेंक कर भाग निकले। आरोप लगाया कि पुत्री के पहने हुए सोने के जेवरात जंजीर, नाक की कील, सुई धागा, मनचली, मंगलसूत्र, अंगूठी छीन ली। स्वजन ने रातभर खोजबीन की पता न चलने पर यूपी 112 पुलिस को भी सूचना दी। बुधवार उनकी पुत्री घटनास्थल से बस द्वारा कस्बा और फिर अपने घर पहुंच स्वजन को जानकारी दी। युवती ने बताया कि इनमें एक राजवीर नाम का युवक भी शामिल था। बताया कि यही पुत्री को अलग अलग नंबरों से फोन करता था जिसे पुत्री ने पहचान लिया। बताया पुत्री शादीशुदा हैं। ससुरालीजन से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है जिस कारण बीते तीन साल से मायके में रह रहीं हैं। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने बताया कि राजवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button