राज्यमंत्री असीम ने पत्र लिख सपा मुखिया को दी बधाई

योगी सरकार में राज्य मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को कन्नौज लोकसभा से सांसद बनने पर बधाई दी है। उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती का उदाहरण दिया है। कन्नौज में बसपा का नगर पालिका अध्यक्ष है, बीजेपी से खुद असीम अरुण विधायक हैं जबकि सपा से अखिलेश यादव सांसद चुने गए हैं। असीम अरुण ने कन्नौज का मिलकर विकास करने की शुभकामनाएं दीं।

पत्र में क्या लिखा?
असीम अरुण ने पत्र में लिखा, अखिलेश यादव जी, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के अवसर पर आपको बहुत बधाई। मैं कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं। कन्नौज नगर की रोचक स्थिति है कि नगर पालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी से है, मैं भारतीय जनता पार्टी से विधायक हूं और, अब आप समाजवादी पार्टी से मा. सांसद चुने गए हैं। यह भी, मेरी राय में, भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है। आपको शुभेच्छा प्रेषित करते हुए मैं कामना करता हूँ कि हम सब मिलकर कन्नौज के विकास को और गति देने में सफल होंगे।

Related Articles

Back to top button