आजादी के बाद पहली बार बलिया लोस में ब्राह्मण उम्मीदवार जीता

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का किया इजहार

बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संरक्षक इंडिया गठबंधन के 72 लोकसभा बलिया के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय की जीत पर जनपद में हर्ष का व्याप्त है। यह 72 लोकसभा में आजादी के बाद पहली बार ब्राह्मण उम्मीदवार की जीत है।
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सहित पूरे बलिया के मतदाताओं ने सनातन पाण्डेय की जीत पर खुशी का इजहार किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने फूल एवं अबीर उड़ाकर खुशी का इजहार किया एवं जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान जय परशुराम का उद्घोष लगाते हुए खुशी का इजहार किया।

कहा कि यह जीत बलिया की जनता की जीत है। 1857 व 1942 के बाद आज 2024 में जनता ने जो इतिहास कायम किया है ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ हमेशा आभारी रहेगा और हमेशा जनता के कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगा। इस मौके पर दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, रामजी चौबे, मुकेश तिवारी, सुधीर तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, समीर मिश्र, विष्णु कुमार मिश्रा, सुधीर चौबे, अभिराम त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button