अरुणाचल में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर, सिक्किम में कांग्रेस नोटा से भी पीछे

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में किसकी सरकार बनेगी, इसके फैसले के लिए मतगणना जारी। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के परिणाम आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने एकतरफा बढ़त बना रखी है। पढ़ें चुनाव परिणाम से जुड़ा हर एक अपडेट…

सिक्किम में एसकेएम को स्पष्ट बहुमत
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अभी तक पार्टी 18 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। वहीं 14 सीटों पर बढ़त बना रखी है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

भाजपा को स्पष्ट बहुमत
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अभी तक पार्टी 31 विधानसभा सीटों पर जीत चुकी है। वहीं 14 पर आगे चल रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर ईटानगर में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए।

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। अभी तक पार्टी 28 सीटों पर जीत चुकी है और 18 पर आगे चल रही है।

Related Articles

Back to top button