लू और गर्मी अब लेने लगे जान! यूपी में 164, बिहार में 73 लोगों की गर्मी से मौत

देश में इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर दिख रही है, इतनी तगड़ी हीटवेव है कि लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। पूरा उत्तर भारत भीषण हीटवेव से जूझ रहा है, पहाड़ों पर भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। आलम यह है कि इस बार की गर्मी अब सिर्फ पसीना नहीं बहा रही है बल्कि लोगों की जान भी ले रही है, इसी वजह से हर कोई इसे कातिल गर्मी कहकर संबोधित कर रहा है।

हाय गर्मी नहीं कातिल गर्मी!
आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस बार गर्मी काफी जानलेवा साबित हो रही है। बात चाहे देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की हो या फिर बिहार की, ओडिशा देखा जाए या फिर झारखंड, हर जगह लोग इस गर्मी की वजह से मर रहे हैं, हीटस्ट्रोक होना आम हो गया है।

राज्यमौत
उत्तर प्रदेश 164
बिहार 73
दिल्ली 1
राजस्थान 5
झारखंड 7
ओडिशा 10
आंध्र प्रदेश 2
महाराष्ट्र 12

Related Articles

Back to top button