ज़ैदपुर पुलिस ने पकड़ी तीन टन अवैध मछली।

ज़ैदपुर बाराबंकी। कोलकाता व बिहार से लखनऊ जारही एक ट्रक पर तीन टन प्रतिबंधित मछली को ज़ैदपुर के अहमदपुर चौकी पुलिस ने अयोध्या हाइवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा था। जिसमें विवेक यादव निवासी राजेपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी,विश्वनाथ विश्वास 32 निवासी तपच्चर थाना बोसीर हॉट बंगाल, व इनके साथी पवन पत्रो, नितेश यादव को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। अवैध थाई मांगूर मछलियों को जमीन के अंदर दबा कर नष्ट करा दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि अहमदपुर चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने अहमदपुर टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक अवैध मछलियों के साथ चार लोगो को गिरफ्तार किया है। मछलियों को अहमदपुर के पीछे स्थित एक जंगल मे नस्ट करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button