यमुना में नहाते समय डूबा युवक, 27 घंटे बाद मिला शव

कालपी। यमुना में 27 घंटे पहले एक युवक नदी में डूब गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी रही। सोमवार की शाम को छह बजे के आसपास उसका शव नदी के बाईघाट के पास से गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही दिवंगत के घर में चीख पुकार मच गई।

नगर के इंदिरा नगर निवासी सुरेश वाल्मिकी का 20 वर्षीय पुत्र प्रेम रविवार को किलाघाट के समीप यमुना में नहाते समय डूब गया था। खोज में पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उसकी तलाश करने के लिए उतारा था। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। सोमवार को भी गोताखोर नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे रहे शाम करीब छह बजे के आसपास बाईघाट के पास से गोताखोरों ने प्रेम के शव को बरामद कर लिया।

छह साल का है प्रेम का छोटा भाई
प्रेम दो भाई थे। एक छोटा भाई है जो छह साल का है। युवक के पिता नगर पालिका में सफाई कर्मी हैं, इस घटना के बाद से वह अवसाद में हैं। एसआई संतोष शुक्ला ने बताया कि नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर पंचनामा भर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button