![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/19_05_2024-jp_nadda_23720760-780x470.webp)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 30 फीसदी टिकट कांग्रेस और अन्य दलों से आने वाले नेताओं को दिया है। ऐसे में भाजपा पर कांग्रेसीकरण के आरोप लग रहे हैं। इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुलकर अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि हमने सभी को नापतौल कर ही लिया है। हम विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं। कांग्रेसीकरण का तो सवाल ही नहीं।
इस वजह से पार्टी में शामिल किया
नड्डा ने कहा कि जो आए वह हमारे हो गए हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने और विस्तार करने के लिए लोगों को शामिल किया है। इसमें तीन चीजों की चिंता करनी पड़ती है। पहला विचारधारा से समझौता न हो। दूसरा यह है कि कैडर डिस्टर्ब न हो और तीसरा जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़े। सभी को हमने नापतौल कर लिया है।
भाजपा में ज्यादा सहज महसूस करते नेता
दूसरे दलों से आने वाले नेता कहते हैं कि वे भाजपा में ज्यादा सहज हैं। वहीं पार्टी भी सभी को आत्मसात कर लेती है। पार्टी में आने वाले सभी नेताओं से लगातार बातचीत करते रहते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस में दो साल तक दर्शन नहीं देते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस से आने वाले नेता भाजपा में अधिक सहज महसूस करते हैं।