रायबरेली से कौन होगा कांग्रेस उम्‍मीदवार?

रायबरेली। बदलते चुनावी समीकरण के बीच कांग्रेस की ओर से बुधवार को कुंवर अजय पाल सिंह के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह को प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है।

अजय पाल सिंह सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं। उन्हें अगर मैदान में उतारा जाता है तो यह लोगों को चौंकाने वाला कदम होगा। कुंवर अजय पाल सिंह बेटे की मौत के बाद से चुनावी राजनीति से दूर हैं। वह 2007 से 2012 तक ऊंचाहार से कांग्रेस से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही वह गांधी परिवार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं।

अभी तक नहीं हुई आधि‍कार‍िक घोषणा
कुंवर अजय पाल सिंह ने बुधवार को अदेयता प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया। पार्टी की ओर से अभी किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसे भी चर्चा का ही एक हिस्सा बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button