निकाह के दौरान पहुंची पहली बीवी ; हुआ कुछ ऐसा लोग रह गए दंग

औरैया। शहर के एक मुहल्ला में शनिवार को निकाह के दौरान एक महिला पहुंची। खुद को पहली पत्नी बताते हुए दूल्हे को अलग किया। यह सुनते ही दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। यह सब देख कार्यक्रम में शामिल लोग दंग रह गए। वर व वधू पक्ष भी सन्न रह गया।

कुछ देर में सदर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूरी रात हवालात में रखने के बाद दूसरे दिन सुबह दोनों पक्षों को आमने-सामने किया गया। समझौता होने पर बरात बिना दूल्हन के इटावा के लिए लौट गई।

शहर के दिल्ली दरवाजा में बैंड बाजा के साथ शनिवार को इटावा से एक बरात आई थी। निकाह पढ़ने के दौरान एक महिला वहां पहुंच गई और मौजूद दूल्हे को अपना पति बताते हुए हंगामा करने लगी। दुल्हन को पता चला कि युवक का महिला से पहले निकाह हो चुका है। इसके बाद वह उठी और दूल्हे के पास पहुंची और गाल पर तमांचा जड़ा। इसके बाद रोते हुए निकाह करने से इनकार कर दिया।

इन सब के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। इस बीच पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद सुलह हो गया था। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button