कल्याण बनर्जी द्वारा ठुकराए जाने के बाद देव के प्रचार में जाएंगे कंचन मल्लिक

हुगली। गत गुरुवार को ही उत्तरपाड़ा के विधायक और लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता कंचन मल्लिक को श्रीरामपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कल्याण बनर्जी ने अपनी प्रचार गाड़ी से उतार दिया था। लेकिन इसी बीच टॉलीवुड अभिनेता और घाटाल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार देव ने कंचन मल्लिक को अपने प्रचार में आने का न्योता दिया है।

सूत्रों के अनुसार देव ने कंचन मल्लिक को फोन कर अपने प्रचार में समय देने को कहा। कंचन ने भी देव के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सोमवार यानी 30 अप्रैल को कंचन मल्लिक देव के प्रचार में शामिल होंगे।

बहरहाल, कंचन मल्लिक को कल्याण बनर्जी द्वारा ठुकराया जाना और देव द्वारा अपनाया जाना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button