मणिपुर में नष्ट किए गए 7 हेक्टेयर अफीम की खेती

मणिपुर । मणिपुर पुलिस का अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने उखरूल जिले के सोमदल थानाक्षेत्र के तहत लुंगचोम मैफाई ब्लॉक के आसपास के क्षेत्रों में अफीम की खेती को नष्ट करने का व्यापक अभियान चलाया। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि अभियान में लगभग सात हेक्टेयर अफीम की खेती नष्ट किए गए। सुरक्षा बलों के पहुंचने की सूचना पाकर इसके कारोबार से जुड़े लोग हालांकि, भाग गए।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अब तक 100 हेक्टेयर से अधिक अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। मणिपुर पुलिस के साथ-साथ असम राइफल्स के जवानों के लिए इन खेतों को नष्ट करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button