अयोध्या राम मंदिर को दान में मिले 55 अरब रुपये,

रामलला को भक्तों द्वारा दान में अब तक 55 अरब रुपये मिल चुके हैं। रामलला को मिलने वाले दान में विदेशी चंदा भी शामिल है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समरोह के बाद दान में बढ़ोत्तरी हुई है। हर महीने एक करोड़ से अधिक का दान ट्रस्ट को मिला है।

3 साल में 2000 करोड़ का दान मिला
रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था। तब से लेकर अब तक रामलाल के भक्त 55 अरब रुपए से अधिक की निधि समर्पित कर चुके हैं। साल 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था, जिसमें ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान मिला था। पिछले 3 सालों में 2000 करोड़ रुपए का दान मिल चुका है।

2023 में मिला विदेश चंदा का अधिकार
रामलला को मिलने वाले दान में विदेशी चंदा का भी योगदान शामिल है। राम मंदिर ट्रस्ट को अक्टूबर 2023 में विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ था। पिछले 10 महीने में करीब 11 करोड़ का विदेशी चंदा ट्रस्ट को मिल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका से श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट में भेजा है।

अयोध्या राम मंदिर
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को किया था। जिसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आयोजित किया गया था। जिसके बाद से रोजाना लाखों श्रद्धालु देशभर से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button