पटना के पुनपुन में मकान गिरने से 50 लोग घायल

फुलवारी शरीफ (पटना)। पटना जिले के पुनपुन में एक पुराना मकान गिरने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह जी का पुराना पुश्तैनी मकान था। उसी मकान में लोग सत्संग का कार्यक्रम रखें थे और इसमें 50-60 महिलाएं जमा थी। पुराना मकान गिर गया जिस कारण लगभग 50-60 की संख्या में लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

13 महिलाएं गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि इस घटना में 13 महिलाए गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button