स्वनिधि योजना के 250 लाभार्थियों को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बांटे रूम हीटर

हमीरपुर : शनिवार को मुख्यालय स्थित नगर पालिका में स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह के द्वारा करीब ढाई सौ लोगों को रूम हीटर का वितरण किया गया। इस दौरान आगामी 22 जनवरी को हर घर में दीप जलाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भी मनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जो योजनायें संचालित कर रही है उनका हर किसी को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालय, राशन समेत अन्य योजनाएं लोगों के लिए हितकारी साबित हो रही है। वहीं नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद ने भी लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी 22 जनवरी को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने भी लोगों से अपील करते हुए 22 जनवरी को हर घर सजाने और दीप जलाने का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, वंशीधर सेंगर, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी जीतेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button