Chandauli News: चलो चंदौली, प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं..

कंपोजिट विद्यालय सेमरा कुसहीं और प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में शुक्रवार को चलो चंदौली, प्रशासन आपके द्वार - जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियाें ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। वहीं स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। सेमरा कुसहीं में एडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान गुरुप्रसाद यादव ने और गोलाबाद में सुनील कुमार और प्रधान पीएन यादव ने जन चौपाल का उद्घाटन किया।

कंपोजिट विद्यालय सेमरा कुसहीं और प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में शुक्रवार को चलो चंदौली, प्रशासन आपके द्वार – जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियाें ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। वहीं स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। सेमरा कुसहीं में एडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान गुरुप्रसाद यादव ने और गोलाबाद में सुनील कुमार और प्रधान पीएन यादव ने जन चौपाल का उद्घाटन किया।

सहायक विकास अधिकारी ने गांव में उपस्थित ग्रामीणों की फरियाद को सुना और शिकायत पत्र को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में समाधान करने का निर्देश दिया। जनचौपाल परिसर में लगे हुए विभिन्न विभागों की ओर से लगे स्टालों का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी ने कहा कि चलो चंदौली आपके द्वार जनसंपर्क और जन चौपाल का आयोजन गांव में विकास करना है। सहायक विकास अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दो-दो महिलाओं की गोद भराई और दो-दो बच्चों का खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। इस मौके पर पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button