Jhansi News: बाइक से घूमने निकले ग्रामीण की हादसे में मौत..

नई बाइक से घूमने निकले युवक को बबीना के घिसौली गांव में तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आठ दिन पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। उससे वह घूमने निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

झांसी। नई बाइक से घूमने निकले युवक को बबीना के घिसौली गांव में तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आठ दिन पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। उससे वह घूमने निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मूल रूप से जाखौरा निवासी सुरेश कुशवाहा (45) पुत्र तिज्जू प्राइवेट काम करता था। परिजन ने बताया कि आठ दिन पहले ही उसने नई बाइक खरीदी थी। इसी से वह चित्रकूट गया था। रविवार शाम को लौट रहा था। रात करीब 12 बजे जैसे ही वह बबीना के घिसौली गांव के पास पहुंचा। पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। सूचना पर बबीना पुलिस भी पहुंच गई। वाहन के पहिए उनके सिर के ऊपर से निकल गए। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश की मौत से पत्नी मालती समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button