Raebareli News: बस से सुबह अयोध्या जाइए, दर्शन कर शाम को लौट आइए..

परिवहन निगम ने रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सहूलियतें दी है। शनिवार से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अब तक सुल्तानपुर होकर बसें अयोध्या जाती थीं। ऐसे में यात्रियों को 225 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद मात्र 185 रुपये किराया ही देना होगा। रायबरेली से अमावां, जगदीशपुर होते हुए बस अयोध्या पहुंची। बस सुबह 8.30 बजे डिपो से रवाना होने के बाद शाम पांच बजे तक वापस लौट आएगी। पिछले डेढ़ साल से अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण से सीधी बस सेवा ठप थी। ऐसे में यात्रियों को सुल्तानपुर व लखनऊ होते हुए अयोध्या जाना पड़ता था। ज्यादा दूरी तय करने के साथ ही अधिक किराया भी देना पड़ रहा था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे का काम लगभग पूरा होने के बाद शनिवार से सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। खासबात यह कि सुबह साढ़े आठ बजे यहां से निकलने के बाद बस शाम पांच बजे तक वापस होगी। ऐसी स्थिति में रामलला के दर्शन करने के बाद भक्त उसी दिन घर वापस आ सकेंगे।

रायबरेली। परिवहन निगम ने रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सहूलियतें दी है। शनिवार से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अब तक सुल्तानपुर होकर बसें अयोध्या जाती थीं। ऐसे में यात्रियों को 225 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद मात्र 185 रुपये किराया ही देना होगा। रायबरेली से अमावां, जगदीशपुर होते हुए बस अयोध्या पहुंची। बस सुबह 8.30 बजे डिपो से रवाना होने के बाद शाम पांच बजे तक वापस लौट आएगी। पिछले डेढ़ साल से अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण से सीधी बस सेवा ठप थी। ऐसे में यात्रियों को सुल्तानपुर व लखनऊ होते हुए अयोध्या जाना पड़ता था। ज्यादा दूरी तय करने के साथ ही अधिक किराया भी देना पड़ रहा था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे का काम लगभग पूरा होने के बाद शनिवार से सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। खासबात यह कि सुबह साढ़े आठ बजे यहां से निकलने के बाद बस शाम पांच बजे तक वापस होगी। ऐसी स्थिति में रामलला के दर्शन करने के बाद भक्त उसी दिन घर वापस आ सकेंगे।

होली पर 10.95 लाख ज्यादा मुनाफा
रायबरेली डिपो के लिए इस बार होली फायदेमंद रही। पिछले साल की तुलना में डिपो को 10.95 लाख अधिक मुनाफा हुआ। पिछले साल होली में डिपो को 223.37 लाख रुपये आय हुई थी। इस साल होली पर 234.32 लाख रुपये राजस्व मिला। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर अच्छा काम करने वाले चालकों-परिचालकों के साथ ही वर्कशॉप के 60 से अधिक कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने सभी स्टाफ को आय बढ़ाने के लिए बधाई दी।

अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अब तक सुल्तानपुर या लखनऊ होते हुए यात्रियों को अयोध्या जाना पड़ता था। अब कम दूरी और कम किराए पर रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। जरूरत पर बसों का संख्या बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button