Pilibhit News: रात में खाना बनाते समय भड़की आग, पांच घर जलकर राख, गांव में मचा कोहराम..

घुंघचाई क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार में शुक्रवार रात आग ने ऐसा तांडव मचाया, जिससे कोहराम मच गया। गांव के पांच घर जलकर राख हो गए।पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से घर में आग लग गई। आसपास के चार अन्य घर भी आग की चपेट में आ गए। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसील अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया।

जानकारी के मुताबिक गांव मटेहना कॉलोनी नंबर चार निवासी राजेश के घर में रात करीब नौ बजे गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान घर में आग लग गई। छप्पर होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने बृजेश, दीपराज, राजकिशोर व सोमराज के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन को दी गई। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चार घरों में रखा ग्रामीणों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर रात में ही पूरनपुर उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार हबीब उर रहमान, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान सहित कई लोग मौके पर पहुंच। अग्निकांड के सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन देकर रात्रि में खाद्य सामग्री वितरित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button