Kannauj News: आरणि मंथन से महायज्ञ की अग्नि प्रकट..

शहर के बोर्डिंग मैदान पर गुरुवार की सुबह आठ बजे 1108 कुंडीय मृत्यंजय महायज्ञ में यजमानों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे यज्ञाचार्य रामदास महाराज ने विधिविधान से पूजन अर्चन करने के बाद आरणि मंथन से अग्नि भगवान का प्राकट्य किया। सनातन संस्कृति में वेदमंत्रों से अग्नि को प्राकट्य होता देख भक्त चकित हुए। इसके बाद अग्निदेव को यज्ञकुंड में स्थापित कर आह्वान किया। इस मौके पर बउ़ी संख्या में भक्तों ने लोक कल्याण के लिए आहुतियां डालीं।अग्नि भगवान के प्रज्जवलित होते ही पूरा पंडाल मां भगवती, माता पीतांबरा माई के जयकारों से गूंज उठा। आचार्यों ने पूजा कर रहे यजमानों को मंत्रोचारण के बीच पूजन कराया। शाम पांच बजे प्रज्जवलित अग्नि को बनाए गए सभी कुंडो में हवन-पूजन शुरू हुआ। कुंडों पर बैठे यजमानों ने मां पीतांबरा माई से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वरदान मांग कर लोक कल्याण के लिए आहुतियां दीं।

कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर गुरुवार की सुबह आठ बजे 1108 कुंडीय मृत्यंजय महायज्ञ में यजमानों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे यज्ञाचार्य रामदास महाराज ने विधिविधान से पूजन अर्चन करने के बाद आरणि मंथन से अग्नि भगवान का प्राकट्य किया। सनातन संस्कृति में वेदमंत्रों से अग्नि को प्राकट्य होता देख भक्त चकित हुए। इसके बाद अग्निदेव को यज्ञकुंड में स्थापित कर आह्वान किया। इस मौके पर बउ़ी संख्या में भक्तों ने लोक कल्याण के लिए आहुतियां डालीं।अग्नि भगवान के प्रज्जवलित होते ही पूरा पंडाल मां भगवती, माता पीतांबरा माई के जयकारों से गूंज उठा। आचार्यों ने पूजा कर रहे यजमानों को मंत्रोचारण के बीच पूजन कराया। शाम पांच बजे प्रज्जवलित अग्नि को बनाए गए सभी कुंडो में हवन-पूजन शुरू हुआ। कुंडों पर बैठे यजमानों ने मां पीतांबरा माई से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वरदान मांग कर लोक कल्याण के लिए आहुतियां दीं।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भी पत्नी नेहा पाठक के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञाधीश रामदास जी महाराज ने बताया कि यज्ञशाला में साधकों को ही हवन सामग्री व अन्य वस्तुओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। यज्ञशाला मं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में एक थाली, एक कटोरी, लोटा, चम्मच, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, चावल, पुष्प, फल लेकर पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button