
लखनऊ के मलिहाबाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
मलिहाबाद में मंगलवार रात वाजिद नगर गांव के पास बाग में फैजाबाद निवासी महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई है। पुलिसकर्मियों के मुताबिक मंगलवार देर रात लगभग ढाई बजे महिला ने कॉल कर भाई से बात की थी।
महिला ने भाई से बताया था कि ये उन्हें गलत दिशा में ले जा रहे थे। महिला ने तीन बार 112 डायल किया, बात नहीं हो सकी। क्राइम टीम के मुताबिक 2.48 बजे महिला का फोन बंद होने पर भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आखिरी लोकेशन के आधार पर तड़के चार बजे घटनास्थल के पास पहुंची जहां महिला का शव पड़ा मिला।