Eid 2025: आजमगढ़ में ईद की धूम, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज; गले मिलकर एक- दूसरे को दी बधाई..

आजमगढ़ में ईद का त्योहार खुशी से मनाया जा रहा है। मुस्लिम बंधुओं ने सोमवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक- दूसरे को बधाई दी।आजमगढ़ में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़ी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। ईद की नमाज बदरका ईदगाह के साथ ही सरायमीर ईदगाह, शेरवां ईदगाह, कौरा गहनी ईदगाह सहित नोनारी, छित्तेपुर, बखरा, राजापुर सिकरौर, नंदाव, लाहीडीह, खंडवारी, छाऊ और कमरावां जैसे गांवों की ईदगाहों में श्रद्धा के साथ अदा की गई।

Eid 2025 : आजमगढ़ में ईद का त्योहार खुशी से मनाया जा रहा है। मुस्लिम बंधुओं ने सोमवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक- दूसरे को बधाई दी।आजमगढ़ में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़ी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। ईद की नमाज बदरका ईदगाह के साथ ही सरायमीर ईदगाह, शेरवां ईदगाह, कौरा गहनी ईदगाह सहित नोनारी, छित्तेपुर, बखरा, राजापुर सिकरौर, नंदाव, लाहीडीह, खंडवारी, छाऊ और कमरावां जैसे गांवों की ईदगाहों में श्रद्धा के साथ अदा की गई।

नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह-सवेरे ही मुस्लिम समुदाय के लोग नहा-धोकर, सफेद कपड़े पहनकर और खुशबू लगाकर अपने घरों से ईदगाह की ओर निकल पड़े।बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अल्लाह की बड़ाई बयां करते हुए नमाज अदा की। जनपद में कुल 1418 स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक ईदगाह के पास पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया था। उनकी देखरेख में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

नगर पालिका और नगर पंचायतों ने साफ-सफाई की व्यवस्था कर सड़कों के किनारे चूने का छिड़काव किया गया था। इस दौरान बदरका पुलिस चौकी पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा और सीओ सिटी गौरव शर्मा ने खुद मौजूद रहकर लोगों को ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के पास खिलौनों आदि की दुकानें सजी हुई थी। जहां से नमाज में शामिल होने आए बच्चों ने खिलौनो की खरीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button