केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों का दिल्ली कूच दो दिन टला

केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। किसानों का दिल्ली कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट की ओर से दिल्ली कूच के आह्वान पर हरियाणा से सटे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर दिनभर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। जिला प्रशासन ने किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत करवाई। इसके बीच ही किसान की मौत की खबर मिलने पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अब हालात का जायजा लेने के बाद ही वह आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। किसान मजदूर संगठन के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित करने की बात कही है।

फाजिलका-फिरोजपुर रेलवे फ्लाईओवर जाम

 फाजिल्का-फिरोजपुर रोड रेलवे फ्लाईओवर पर भारतीय किसान यूनियन कादिया द्वारा धरना शुरू कर दिया गया है। हालांकि किसानों ने केवल फ्लावर को जाम किया है, जबकि शहर के दोनों रास्ते खुले हुए हैं। जबकि बड़े वाहनों को पुलिस ने विभिन्न जगहों से रुट डाइवर्ट करके आगे की तरफ भेज दिया है।

कल शंभू बॉर्डर पर दिखी जवान-किसान के बीच तनातनी, आज पसरा सन्नाटा

कल शंभू बोर्डर पर जहां काफी की भारी तादाद में ट्रैक्टर और ट्रॉलियों की लंबी कतारें थी। तो वहीं आज यहां पर 25 फीसदी की कमी आई है।

भगवंत मान की वजह से पहले ‘सिद्धू मूसेवाला’ और अब शुभकरन की हुई मौत, अकाली दल का गंभीर आरोप

शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि खनौरी बार्डर पर हुई शुभकरन सिंह की मौत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को बार्डर पर जो हालात बने थे, उसी समय इस बात की आशंका थी कि कोई बड़ी घटना हो सकती है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया एडमिट

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां से उपचार के बाद उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया, यहां पर उनसे मिलने के लिए किसान नेताओं के अलावा लोकल स्तर के लोग पहुंचे हैं। गुरुवार दोपहर को उनसे मिलने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, सुरजीत सिंह फूल, मंजीत सिंह राय के अलावा अन्य नेता आए हैं, जो उनसे बात कर रहे हैं।

जालंधर-पठानकोट-जम्मू मार्ग में यातायात प्रभावित

गुरुवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को अपने एक साथी की मौत के विरोध में धरना किया। नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी तक ट्रैफिक जाम दिकाई दिया। लोग आसपास के गांव से होकर गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने की सूचना मिल रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में बैठक शुरू, मृतक शुभकरण को दी गई श्रद्धांजलि

संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में बैठक शुरू हो गई है। पहले खन्नौरी में मारे गए किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद हैं।

शुभकरण का पोस्टमार्टम किसान नेताओं के पहुंचने के बाद संभव

खनौरी बॉर्डर में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए बठिंडा निवासी शुभकरण सिंह का शव पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। यहां पर किसान नेताओं के पहुंचने के बाद ही उसके पोस्टमॉर्टम संबंधी अगला फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कुछ किसान ही मोर्चरी के बाहर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button