रसड़ा में मनाया गया कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस

रसड़ा (बलिया)। कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के रसड़ा वार्ड नंबर-15 में बृहस्पतिवार को मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और स्वतंत्रता दिलाने वाली पार्टी है।जब 1885 में केवल 72 लोगों ने इसकी स्थापना की थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह संगठन एक दिन देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनेगी। वहीं कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष परशुराम ने कहा कि कांग्रेस एक जन आंदोलन है। समय का उतार चढ़ाव होता रहता है। पूरी दुनिया जानती है कि भारत को आजाद करने में सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस की रही है। मैं उन वीरों को नमन करता हूं। इस मौके पर मनीष कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार, मकसूद अंसारी, सूर्यकांत यादव ,मणिन्र्द कांत तिवारी, गुलाब चंद्र पाठक, बैजनाथ कुमार, फुलमतिया देवी ,गुजराती देवी, अशोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button