एक सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान

पांच तरीकों से बनाए जा सकेंगे सदस्य
जिला कार्यशाला में तय हुए लक्ष्य, बांटी गईं जिम्मेदारियां

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बड़े पैमाने पर अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसका राष्ट्रव्यापी अभियान एक सितंबर से शुरू होगा।गुरुवार को जिला कार्यालय पर अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमे कार्यकर्ताओं को सदस्यता के तौर तरीकों से रूबरू कराया गया। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि भाजपा एक दल नहीं बल्कि विचारधारा है जिसमे राष्ट्रवाद सर्वोपरि है।कहा,भारत को समृद्ध एवम समर्थ राष्ट्र बनाने की लालसा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा से जोड़ना है।बताया कि कुल पांच तरीकों से सदस्य बनाए जा सकते है,जिसमे 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके या नमो एप के द्वारा सदस्य बनाए जा सकते हैं। ऑफ लाइन फॉर्म भरकर भी सदस्य बन सकते हैं।बताया 2019 में पहली बार मिस्ड कॉल के जरिए बनाए गए भाजपा सदस्यों की संख्या 18 करोड़ के पार हो गई थी,जिसके चलते भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ,जिला पदाधिकारियों एवम सभी मोर्चे की जिम्मेदारियां एवम लक्ष्य तय किए गए

कार्यशाला में उन्होंने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम, तकनीक और समय सारिणी को विस्तार से बताया।राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में बाराबंकी जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाना है।सर्वाधिक संख्या में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है।कहा,भाजपा की सदस्यता सर्वस्पर्शी व सर्व व्यापी होगी,जिसमे सभी वर्गो को आग्रहपूर्वक पार्टी से जोड़ा जाएगा।जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने सभी का स्वागत किया एवम उन्होंने 25,26 व 27 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए।कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन शील रत्न मिहिर ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक दिनेश रावत,बैजनाथ रावत,शरद अवस्थी,हरगोविंद सिंह, अजीत प्रताप सिंह,संतोष सिंह,अवधेश श्रीवास्तव,शशांक कुसुमेश,अमरीश रावत,गुरु शरण लोधी, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव,प्रमोद तिवारी,बृजेश रावत,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी मौजूद रहे।

10 नवंबर तक चलेगी अभियान की प्रक्रिया
जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि एक सितंबर से शुरू होने वाली सदस्यता अभियान की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में 10 नवंबर तक चलेगी।सदस्यता अभियान का प्रथम चरण एक सितंबर से 25 सितंबर तक जबकि दूसरा चरण एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। 10 नवंबर प्राथमिक एवम सक्रिय सदस्यों की सूची बनाने का कार्य पूर्ण होगा।

Related Articles

Back to top button