30 लाख रूपय की चरस के साथ 01 महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व रुपईडीहा SSB बार्डर चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्ता जिवन कुमारी घर्ति पत्नी मन बहादुर घर्ति निवासी निसि बड़ा नं- 07 जिला बागलुड़ राष्ट्र नेपाल उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी से 01 किलोग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0434/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्ता उपरोक्त को पेशी हेतु आज माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।

Related Articles

Back to top button