यमुना पुल में पैचिंग के दौरान हाईवे पर लगा जाम, लोग हुए परेशान

हमीरपुर : रविवार को कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर किए गए पैचिंग के काम के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की सुबह नौ बजे से पीएनसी की टीम ने यमुना पुल के गड्ढों की भराई का काम शुरू कर दिया जो शाम चार बजे तक चलता रहा। इस काम के कारण हाईवे पर रुक-रुक वाहनों का जाम लगता रहा। वाहनों की अधिकता देख पीएनसी कर्मी वन-वे कर वाहनों का संचालन कराते रहे। इसी बीच यमुना पुल के पास एक ट्रक में खराबी आ गई। जिसके कारण जाम बढ़ गया और करीब आठ किमी.लंबा जाम हाईवे पर लग गया। जाम की सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर खराब ट्रक को हटवाया और वाहनों का संचालन शुरू कराया।

Related Articles

Back to top button